फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fury over naming the brand of country liquor as Maharana

देसी शराब के ब्रांड का नाम महाराणा रखने पर रोष

Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fury over naming the brand of country liquor as Maharana
हकीकत नगर में हिन्दु जागरण मंच की बैठक में विचार रखते प्रभारी व प्रांत संपर्क ठाकुर सूर्यकांत सि? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच की बैठक में शराब निर्माता कंपनी द्वारा शराब के ब्रांड का नाम महाराणा लिखने पर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर में आयोजित बैठक में प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि एक शराब निर्माता कंपनी ने देसी शराब के ब्रांड का नाम महाराणा रखा है, जो घोर निंदनीय है। कंपनी ने हमारे महापुरुष का अपमान किया है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने भी इस नाम से ब्रांड की बिक्री की अनुमति देकर हिंदू समाज का अपमान किया है। उन्होंने शराब निर्माता कंपनी और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान प्रवेश धवन, कुलदीप राणा, सौरभ राणा, धर्मपाल कश्यप, सुमेर शेखावत, प्रदीप ठाकुर, बीर सिंह चौहान, अपनेश चौहान मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शिवेंद्र ठाकुर व संचालन मंत्री विरेंद्र चौहान ने किया। उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने भी शराब निर्माता कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक आयोजित कर जिलाध्यक्ष डॉ. कुशलपाल सिंह ने आरोप लगाया कि शराब के ब्रांड को महाराणा के नाम से बेचा जा रहा है, जो सरासर गलत है। इसको लेकर समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महामंत्री अनिल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष विनय राणा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र राणा, विजयंत राणा, राजीव पुंडीर, दिनेश शर्मा, राकेश गुप्ता, अभय सिंह, विजय राणा मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखजिंदर पुंडीर, महिला विंग की अध्यक्ष अनिता सिंह, महामंत्री युधिष्ठिर राणा, उपाध्यक्ष प्रशांत चौहान, दुष्यंत राणा, सचिन राण, करण राणा, सौरभ राण, आदित्य राणा मौजूद रहे।
पूर्व सांसद ने आबकारी मंत्री से की शराब कंपनी की शिकायत
सहारनपुर। शराब निर्माता कंपनी द्वारा महाराणा के नाम से देसी शराब के ब्रांड का नाम रखने पर भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने मामले की शिकायत आबकारी मंत्री से की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंत्री को भेजे गए पत्र पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि शराब के ब्रांड का नाम भारत माता के वीर सपूत और महापुरुष के नाम पर रखना अत्यंत शर्मनाक है। इससे उनके सहित पूरे समाज की भावनाएं आहत हुईं हैं। राघव ने कहा कि इस संबंध में कंपनी के प्रबंधन से बात हुई है, जिन्होंने तत्काल प्रभाव से इस नाम की शराब की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही है। भविष्य में ऐसा मामला न हो, इसके लिए पूर्व सांसद ने आबकारी मंत्री से विभाग को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

महाराणा का लोगो लगी टपरी से बनी देशी शराब की खाली बोतल

महाराणा का लोगो लगी टपरी से बनी देशी शराब की खाली बोतल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed