फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fungal and allergy patients increasing with heat

गर्मी के साथ बढ़ रहे फंगल और एलर्जी के मरीज

Thu, 21 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fungal and allergy patients increasing with heat
जिला अस्पताल में ओपीडी पर लगी मरीजो की लाइन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गर्मी के बढ़ने के साथ ही फंगल इंफेक्शन और एलर्जी के मरीज बढ़ गए हैं। अप्रैल माह में ऐसे मरीजों की संख्या 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। जिला अस्पताल में रोजाना 300 से अधिक त्वचा रोगी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान लगातार बढ़ रहा है। दो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 सेल्सियस डिग्री तक दर्ज किया गया है। इसके साथ ही लू भी चलने लगी हैं। ऐसे में गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। इस वजह से दाद, खाज, खुजली, फोड़ा, फुंसी, फंगल इंफेक्शन और त्वचा पर एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि त्वचा रोग गर्मी आने पर बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि फरवरी और मार्च में 100 से 150 मरीज आ रहे थे, लेकिन अप्रैल माह में त्वचा रोग से संबंधित 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पसीना रुकने वाली जगहों पर होता है फंगल इंफेक्शन
डॉ. केवी सिंह के अनुसार इस समय फंगल इंफेक्शन के मरीज ज्यादा है। फंगल इंफेक्शन शरीर के पसीना रुकने वाले स्थानों पर अधिक होता है, जैसे बगल, जांघ, छाती का निचला भाग और उंगलियों के बीच में। इसके अलावा उंगलियों के बीच, चेहरे पर या शरीर के अन्य जगहों पर गर्मी की वजह से दाने निकलने के मरीज भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- प्रतिदिन ताजे और ठंडे पानी से नहाएं
- नहाने के पानी में एंटीसेप्टिक की बूंदे डालें
- त्वचा के लिए एंटीबैक्टीरियल साबुन का प्रयोग करें
- अपनी मर्जी से दवा न लें
- पहले से इंफेक्शन है तो पहनने के कपड़ों को गर्म पानी में उबालकर धुलें और धूप में अच्छे से सुखाएं
- इंफेक्शन से ग्रसित मरीज के कपड़ों को अन्य परिजनों के कपड़ों से अलग धोएं।
- गर्मियों में हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहनें
- मीठा, लाल मिर्च और तेज मसालेदार खाने से बचें। पानी ज्यादा पीएं

जिला अस्पताल में ओपीडी पर लगी मरीजो की लाइन

जिला अस्पताल में ओपीडी पर लगी मरीजो की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed