फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Free WiFi service started at five places in the city

शहर में पांच स्थानों पर शुरू हुई वाईफाई सेवा

Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Free WiFi service started at five places in the city
सहारनपुर। नगर निगम ने शहर में नि:शुल्क वाईफाई सेवा शुरू की है। कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन या लैपटॉप पर वाईफाई सेवा का लाभ उठा सकता है। फिलहाल यह सेवा शहर में पांच स्थानों पर शुरू की गई है।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना में शहरवासियों को वाईफाई सेवा देने का भी प्रावधान है। उसी के तहत फिलहाल पांच स्थानों नगर निगम परिसर, कलक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल परिसर, रेलवे स्टेशन और दीवानी कचहरी परिसर में सेवा शुरू की गई है। कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट फोन या लैपटॉप पर वाईफाई ऑप्शन में जाकर सेवा से जुड़ सकता है। जुड़ने से पहले आपका मोबाइल नंबर मांगेगा। नंबर भरने के बाद ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर भेजने के बाद मोबाइल वाईफाई से जुड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस सेवा को शहर में अन्य स्थानों पर भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed