फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fraud of Rs 5.82 lakh in the name of sending to Singapore

Saharanpur News: सिंगापुर भेजने के नाम पर 5.82 लाख रुपये की ठगी

Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5.82 lakh in the name of sending to Singapore
सहारनपुर। बेटी को सिंगापुर भेजने के लिए सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 5.82 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगी करने का आरोप रिश्तेदार पर लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनता रोड स्थित देवेंद्र नगर निवासी विनीत अरोड़ा ने तहरीर देकर बताया कि उनके पारिवारिक चाचा रोहित अरोड़ा उर्फ टिंकल अरोड़ा ने उनकी बेटी हर्षिता अरोड़ा को विदेश में सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स कराने के लिए झांसा दिया था। रोहित ने पीड़ित को बताया कि वह अपने एक परिचित प्रीतपाल सिंह के माध्यम से इस कोर्स का इंतजाम करेगा, जो सिंगापुर के एक कॉलेज में दाखिला दिलवाएगा। इसके लिए 6.30 लाख रुपये खर्च बताए गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित ने विश्वास जताते हुए पहले 5.82 लाख रुपये प्रीतपाल सिंह के खाते में जमा किए। इसके बाद पीड़ित को एक ऑफर लेटर भेजा गया, जिसमें सिंगापुर के कॉलेज के फीस का विवरण था। जांच में यह पता चला कि भेजा गया ऑफर लेटर फर्जी था, जिसमें रकम को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। इसके बाद जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने प्रीतपाल सिंह व विरेंद्र अरोड़ा उर्फ राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed