{"_id":"609fe0fa8ebc3ea3a63d33b3","slug":"four-youths-died-in-an-accident-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में चार युवकों की मौत, परिजनों में कोहराम
Sat, 15 May 2021 11:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 15 May 2021 11:30 PM IST
सार
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से चारों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के चिलकाना रोड पर साइफन की पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गई। देहात कोतवाली पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल भिजवाया। पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा किसी भी कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए। देर रात परिजनों ने शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन
घटना शनिवार शाम पांच बजे की है। कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी हॉकम शाह कॉलोनी निवासी रिहान (18) पुत्र अखलाक, मोहल्ला धोबीवाला निवासी अमन (18) पुत्र शाहिद चिलकाना की ओर से बाइक पर शहर की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
इधर से दूसरी बाइक पर अजीम (19) पुत्र वहीद, अफजल (18) पुत्र इरशाद निवासी खाताखेड़ी चिलकाना की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि चिलकाना रोड पर साइफन की पुलिया के पास दोानों बाइकों की आमने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से चारों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इसी बीच पार्षद मंसूर बदर व शहजाद मलिक भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पंचनामा भरवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।