फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four shops sealed, attachment notices pasted on 40 buildings

चार दुकानें सील, 40 भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए

Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four shops sealed, attachment notices pasted on 40 buildings
सहारनपुर । नगर निगम के अधिकारियों ने रविवार के अवकाश के बावजूद कर बकायेदारों से कर की वसूली का अभियान जारी रखा। बकाया नहीं चुकाने वाले लोगों की चार दुकानें सील की गई। अन्य 40 भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। कई लोगों ने मौके पर ही कर जमा भी किया।
विज्ञापन

नगरायुक्त के निर्देश पर रविवार को नगर निगम के राजस्व अधिकारियों ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी के नेतृत्व में कर वसूली अभियान चलाया। पुल कम्बोहान पर रविवार को एक कारखाने सहित चार दुकानों को कर जमा नहीं कराने पर सील किया गया। दो दुकानों के सील होने के बाद दुकानदारों ने तुरंत कर जमा कराया, जिसके बाद सील खोल दी गई। इनके अलावा महानगर के अन्य क्षेत्रों में 40 भवनों पर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। कर वसूली के दौरान करीब 1.75 लाख रुपये की वसूली चेक और नकदी के रूप में की गई। टीम में कर अधीक्षक विनय शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, राजस्व निरीक्षक लोकेश, प्रवर्तन दल के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed