फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four people including a teenager died due to fever in two days

Saharanpur News: मावे में मिलाया जा रहा था मिलावटी वनस्पति घी, सैंपल भरे

Thu, 19 Oct 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Four people including a teenager died due to fever in two days
नकुड़ के गांव सुखेड़ी में मावे भट्टी पर छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
सहारनपुर। नवरात्रों में मिलावटी धंधा भी खूब फल फूल रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच पड़ताल के दौरान मावे में वनस्पति घी की मिलावट और दूध में फैट की मात्रा कम निकली है। टीम ने शहर व देहात में छापेमारी अभियान चलाकर दूध, मावा और नमकीन के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए हैं। जिनको लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नवरात्र व दशहरा पर्व के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से अभियान चला रखा है। बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय पवन कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने नकुड़, नानौता और गंगोह में छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने गांव बीराखेड़ी में सचिन की भट्टी से मावा एवं दूध का नमूना, गांव सुखेड़ी के राजपाल की भट्टी से मावा और मिलावटी वनस्पति घी सैंपल लिया।
विज्ञापन

मावे को मिलावटी वनस्पति घी से बनाया जा रहा था। गांव झाड़वान में मदर डेयरी के चिलिंग सेंटर और गांव बीराखेड़ी से हसीन की गाड़ी से दूध का नमूना, गोयल ट्रेडर्स गंगोह से दाल नमकीन एवं गोयल ट्रेडर्स ननौता से कुट्टू का आटा संग्रहित किया गया। सभी नौ नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब भेजा गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महावीर प्रेमी, महेंद्र यादव, सनजीत सिंह, रणधीर सिंह, कुलदीप, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed