फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four junior engineers of Electricity Corporation suspended for low revenue collection

Saharanpur News: कम राजस्व वसूली में विद्युत निगम के चार अवर अभियंता निलंबित

Wed, 06 Dec 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four junior engineers of Electricity Corporation suspended for low revenue collection
सहारनपुर। राजस्व वसूली में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले विद्युत निगम के चार अभियंताओं पर गाज गिर गई। विद्युत निगम अधिकारियों ने लापरवाही मानते हुए सभी अवर अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इसके बाद अन्य अवर अभियंताओं ने निलंबन का विरोध करते हुए अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शासन का राजस्व वसूली पर खासा जोर है। ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो, इसके लिए विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना भी चल रही है। लेकिन, विद्युत निगम के कुछ अभियंता राजस्व वसूली करने में रूचि नहीं ले रहे हैं। कई बार चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं हुआ। यहीं वजह रही कि विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने चार अवर अभियंताओं पर कार्रवाई कर दी। हुसैन बस्ती उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता श्रीनिवास शर्मा, जैनबाग के तेजपाल सिंह, आवास विकास के पवन कुमार सिंह और पेपर मिल रोड उपकेंद्र के प्रांजल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। राजस्व वसूली प्राप्ति में इनका सबसे खराब प्रदर्शन है।
विज्ञापन


विरोध में जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने दिया धरना
वहीं, अवर अभियंताओं के निलंबन का विरोध होना लगा है। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले मंगलवार को अवर अभियंता घंटाघर कार्यालय पर पहुंचे। यहां अधीक्षण कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि निलंबन की कार्रवाई नियम विरुद्ध की गई है। चेतावनी दी कि यदि निलंबन का आदेश निरस्त नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जांच के लिए बनेगी टीम
कम राजस्व वसूली के मामले में डिवीजन प्रथम व द्वितीय के चार अवर अभियंता निलंबित किए गए हैं। इनकी जांच के लिए दो अधिकारियों की एक टीम बनाई जाएगी। यह टीम हर बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।

- एके आत्रेय, मुख्य अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed