फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   four gokash arrested in enounter in saharanpur, daroga also injured

सहारनपुर : गश्त के दौरान पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, दो को लगी गोली, दो गिरफ्तार, दरोगा भी घायल

Sun, 21 Mar 2021 11:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Mar 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
four gokash arrested in enounter in saharanpur,  daroga also injured
बदमाश को लेकर जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छुटमलपुर में रात्रि गश्त के दौरान फतेहपुर पुलिस की गौकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक उपनिरीक्षक सहित दो गौकश भी गोली लगने से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भरती कराया गया। जबकि मौके से फरार हुए घायल गौकशों के दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने कांबिंग कर धर दबोचा। गौकशों के पास से दो तमंचे, कारतूस सहित एक कुंतल मांस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात 12 बजे वे टीम के साथ कलसिया रोड पर गश्त पर थे। इसी दौरान मुजफ्फराबाद की तरफ से आते दो बाइकों पर सवार चार लोगों को जैसे ही पुलिस ने चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो ये फायरिंग करते हुए कमालपुर की तरफ भागने लगे। गोली लगने से दरोगा इंद्रसैन घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए पीछा किया। इसमें दो गौकश मोहतसिन उर्फ छोटा पुत्र अब्दुल रहीम तेली व मुनफैत पुत्र असगर निवासीगण इस्लाम नगर थाना फतेहपुर पुलिस की गोली से घायल होकर गिर पड़े।

पुलिस ने उनके दो साथी जीशान पुत्र अब्दुल वहीद व गुलरेज पुत्र  इसराइल निवासीगण इसलामनगर मौके से फरार हो गए जिन्हे पीछा कर पुलिस ने धर दबोचा। दरोगा सहित तीनो घायलों को पुलिस ने रात में ही उपचार के लिए जिला अस्प्ताल भर्ती कराया। मुठभेड़ के बाद रात में ही सीओ सदर भी मौके पर पहुंचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गौकशों के पास से दो 315 बोर तमंचे, तीन कारतूस, दो खोके, दो छुरे, दो मोटर साईकिल, एक कुन्तल मांस व कटान के उपकरण बरामद हुए हैं। बरामद मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया है। 
उन्होंने बताया कि बरामद मांस को गढ्ढा खुदवा कर दबवाने के साथ ही चारों गौकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed