फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Four arrested with woman in Saharanpur, drugs smugglers have made big revelations in interrogation

तस्करों का ऐसा कबूलनामा: हिल गया अफसरों का दिमाग, एयरपोर्ट पर मेटल डिटेक्टर नहीं पकड़ पाता था दवाइयों की खेप

Fri, 02 Feb 2024 01:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Feb 2024 01:54 PM IST
सार

Saharanpur News : अपमिश्रित दवाओं की तस्करी करने वाले तस्करों ने पूछताछ में ऐसा कबूलनामा किया है। जिसे सुनकर अफसरों का दिमाग भी हिल गया। बताया गया कि एयरपोर्ट पर दवाइयों की खेप को मेटल डिटेक्टर भी नहीं पकड़ पाता था।

विज्ञापन
Four arrested with woman in Saharanpur, drugs smugglers have made big revelations in interrogation
महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाड़ी देशों में अपमिश्रित दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से प्लेन में बैठकर सऊदी अरब जाते थे। इसके लिए वह एयरपोर्ट पर तैनात सिक्योरिटी को भी चकमा दे जाते थे। 

विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वे दवाई की खेप को काली पॉलीथीन में रखते थे। इसके बाद उस पॉलीथीन को उसी तरह की 15 से 20 पॉलीथीन के अंदर डाल देते थे। जिससे पॉलीथीन की ज्यादा लेयर बन जाती थी। आरोपियों की माने तो पॉलीथीन की मोटी परत बनने के बाद उसे मेटल डिटेक्टर पकड़ नहीं पाता था। आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर प्लेन में जाते थे।

विज्ञापन

इसके अलावा वह अपने साथ महिला को इसलिए रखते थे कि वह सिक्योरिटी पर तैनात जवानों को बातों में उलझा लेती थी। गिरोह के सभी सदस्य अलग-अलग होते थे। अगर सिक्योरिटी उनकी दवाई देख भी लेती थी तो वह खुद को बीमार बता देते थे। सिक्योरिटी को झांसा दे देते थे कि उनका उपचार चल रहा है और कई माह बाद सऊदी अरब से लौटना होगा। ऐसे में एक साथ इतनी मात्रा में दवाई लेकर जा रहे हैं। जिससे बार-बार न आना पड़े। हालांकि, पुलिस आरोपियों की इस कहानी पर यकीन नहीं कर रही है, लेकिन जिस तरीके से आरोपियों ने यह बताया है तो उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

उत्तराखंड के मंगलौर से लाते थे दवाई
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दवाई की खेप उत्तराखंड के मंगलौर से लेकर आते थे। वहां पर एक व्यक्ति उन्हें यह खेप देता था। वह व्यक्ति कौन है और गिरोह में कितने सदस्य है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अब पुलिस मंगलौर के उस व्यक्ति को तलाश कर रही है।

विज्ञापन

वहीं, आशंका यह भी जताई जा रही है कि दवाई की यह खेप नकली भी हो सकती है। इस वजह से दवाई को जांच के लिए भेजा गया है। यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपियों का कोई साथी सऊदी अरब में तो नहीं है। जो इस खेल में शामिल है।

कई बार दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े जा चुके हैं तस्कर
देवबंद पुलिस की गिरफ्त में आए दवा तस्करी करने वाले लोग पिछले काफी समय से इस धंधे से जुड़े हुए हैं। मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में ये लोग भारत से खाड़ी देशों में लगातार अपमिश्रित दवाओं की तस्करी कर रहे हैं। सेटिंग के बूते यह लोग एयरपोर्ट सिक्योरिटी को भी पार कर जाते थे।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि बीते वर्ष में ये लोग एयरपोर्ट पर चेकिंग में पकड़े भी जा चुके हैं। लेकिन सेटिंग के चलते ये छूट जाते हैं।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed