{"_id":"6834bc17fa27f34d480c2c3a","slug":"foundation-stone-laid-for-41-roads-to-be-constructed-at-a-cost-of-rs-5154-crore-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-150390-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 51.54 करोड़ से बनने वाली 41 सड़कों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 51.54 करोड़ से बनने वाली 41 सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। गंगोह विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाई देते हुए 51.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 41 सड़कों का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही नानौता-गंगोह मार्ग के किलोमीटर चार पर यमुना नहर पर बने बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित सेतु का लोकार्पण भी किया गया।
विधायक कीरत सिंह के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ग्राम्य और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में तीव्र गति से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि गंगोह क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों की आवाजाही तो आसान होगी ही, साथ ही आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।
विधायक कीरत सिंह ने कहा कि इन 41 सड़कों का निर्माण गंगोह विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम है। इस लाभ आम जनता को होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य प्रमोद अट्टा, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नवीन शकरपुर, संजय सैनी, सरताज, अश्वनी उपाध्याय, ललित, विपुल, प्रेमचंद सैनी आदि मौजूद रहे।