फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former MLA and former District Panchayat President included in RLD

पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रालोद में शामिल

Fri, 31 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former MLA and former District Panchayat President included in RLD
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले जनपद में भाजपा को झटका लगा है। शुक्रवार को देवबंद विधानसभा सीट से विधायक रहे मनोज चौधरी अपनी पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री चौधरी के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। वे 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर सहारनपुर देहात सीट से लड़ चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों नेता नई दिल्ली के विट्ठल भाई पटेल हाउस स्थित रालोद के केंद्रीय कार्यालय पर समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, जिलाध्यक्ष राव कैसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह की उपस्थिति में रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह के समक्ष साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। मनोज चौधरी एवं गायत्री देवी को पार्टी में शामिल कराने में मुख्य भूमिका अदा करने पर जयंत चौधरी ने जिलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह की पीठ थपथपाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वालों को पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हाजी सलीम कुरैशी, वसीम अहमद, प्रधान राकेश त्यागी जड़ौदा, देवेंद्र दुगचाड़ी, रामपाल सिंह, सुखपाल शर्मा, ईश्वरपाल, संजीव, प्रधान सलीम, प्रधान नवाब सिंह सलेमपुर, मुकेश त्यागी बचीटी, सुरेंद्र सलेमपुर, पप्पू मुखिया, रमेश कश्यप, विपिन त्यागी रणसूरा, यशपाल सिंह गांगुली, मांगेराम प्रधान नंदनपुर, प्रधान तेलूराम, तनवीर प्रधान नंदनपुर, बृजपाल सिंह, जॉनी प्रधान, नरेश प्रधान जाटोल, राजू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed