फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former minister Sanjay Garg will leave SP and join BJP

UP: सपा को बड़ा झटका, भाजपा का दामन थामेंगे पूर्व मंत्री संजय गर्ग, कल लखनऊ में बताएंगे पार्टी छोड़ने की वजह

Tue, 05 Mar 2024 08:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2024 08:04 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : सपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। पूर्व मंत्री संजय गर्ग बुधवार को भाजपा का दामन थामेंगे। वे पार्टी ज्वॉइन करने के बाद ही सपा छोड़ने की वजह बताएंगे।

विज्ञापन
Former minister Sanjay Garg will leave SP and join BJP
पूर्व मंत्री संजय गर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले सहारनपुर में गठबंधन खासकर समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। नगर सीट से विधायक रह चुके पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग आज भाजपा का दामन थाम लेंगे। लखनऊ में दोपहर एक बजे होने वाले कार्यक्रम में उन्हें प्रदेशाध्यक्ष पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

विज्ञापन


संजय गर्ग का दावा है कि उनके साथ सहारनपुर नगर की पूरी इकाई, कई जिला पंचायत सदस्य और कई पार्षद भी भाजपा में शामिल होंगे, जिन्हें सहारनपुर में ही कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, संजय गर्ग जिले में समाजवादी पार्टी का चेहरा रहे हैं। साथ ही वह अच्छे वक्ता भी हैं। वह सपा के टिकट पर विधायक बनने के साथ ही राज्यमंत्री भी रहे। इसके अलावा बसपा सरकार में भी वह विधायक और राज्यमंत्री रहे। बीते विधानसभा चुनाव में वह भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर से हारे थे। इसके बाद से वह समाजवादी पार्टी में खुद को असहज महसूस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ

नगर में ही पार्टी के कुछ नेताओं के साथ उनका मनमुटाव भी हुआ था, जो खुलकर सामने आया था। बीते दिनों उन्होंने महानगर में वैश्य समाज का सम्मेलन किया था, जिसके बाद से लगातार उनकी भाजपा में जाने की चर्चा बनी हुई थी। पूर्व मंत्री ने बताया कि भाजपा में शामिल होने के बाद वह बताएंगे कि समाजवादी पार्टी को छोड़ने के पीछे क्या बड़ा कारण रहा है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed