फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Former head's son commits suicide by shooting

पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 15 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former head's son commits suicide by shooting
पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

बड़गांव (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव सांवतखेड़ी में पूर्व प्रधान के छोटे बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से मना करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सांवत खेड़ी में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पूर्व प्रधान जगपाल सिंह के छोटे बेटे शुभम राणा (23) ने अपने कमरे में तमंचे से कनपटी से सटाकर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जैसे ही मौके पर पहुंचे तो शुभम खून से लथपथ पड़ा था। गोली कनपटी में आरपार होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में जिसने भी सुना वह पूर्व प्रधान के घर की तरफ दौड़ा। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, लेकिन परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी सुभाष चंद गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव में गई थी। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। ऐसे में पुलिस लौट आई। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह पहले ही हुई थी शादी
शुभम की दो माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। शुभम कस्बा बड़गांव में फैशन गारमेंट्स के नाम से दुकान करता था। ग्रामीणों के अनुसार शुभम खुशमिजाज युवक था। उसने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed