फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Form of employment opportunities

बनेगी रोजगार की अपार संभावनाएं

Sun, 04 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 04 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Form of employment opportunities
अगर सबकुछ ठीक रहा तो स्मार्ट सिटी सहारनपुर में आने वाले दिनों में रोजगार की अपार संभावनाएं बनेंगी। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने टेक्सटाइल कलस्टर की घोषणा के साथ ही वर्षों से बंद पड़ी लार्ड कृष्णा टेक्सटाइल मिल के चलने के संकेत दे दिए हैं। मिल की फिजीबिलिटी रिपोर्ट के बाद अब कपड़ा मंत्रालय इसके संचालन की पूरी योजना में जुट गया है। वुडकार्विंग और टेक्सटाइल कलस्टर के बनते ही यहां के उद्योगों केे पंख लगने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


वुडकार्विंग के दम पर पूरी दुनिया में पहचान बना चुके सहारनपुर को जल्द ही कलस्टर की सौगात मिलने वाली है। पिछले दिनों केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने सहारनपुर दौरे पर कलस्टर की घोषणा की। इसमें वुडकार्विंग के साथ में टेक्सटाइल कलस्टर से मिल के दोबारा संचालन की संभावना प्रबल हो गई है।  स्मार्ट सिटी के रूप में चयनित हो चुके सहारनपुर के लार्ड कृष्णा टेक्सटाइल के संचालन से यहां हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि केंद्र सरकार की इस मिल में कई साल पहले हजारों लोग काम करते थे। ऐसे में इसके संचालन में करीब पांच हजार मैनपॉवर की जरूरत होगी। नए सिरे से शुरू होने के चलते इस मिल में काम करने वालों को मौका मिलेगा। इसके अलावा कलस्टर के रूप में स्थापित होने की वुडकार्विंग की मांग लंबे समय से है। इस मांग के पूरी होने पर नए इंटरप्रोन्योर सामने आएंगे और रोजगार की संभावनाएं बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलस्टर बने तो चमकेगा सहारनपुर
वुडकार्विंग और टेक्सटाइल कलस्टर बनने से सहारनपुर का नाम भी देश में चमकेगा। दरअसल, गुजरात के सूरत के बाद सहारनपुर उत्तर भारत के टेक्सटाइल और होजरी का बड़ा हब है। मगर, मैन्यूफैक्चरिंग नहीं होने के कारण टेक्सटाइल के क्षेत्र में सहारनपुर की पहचान नहीं बन पाई। कलस्टर बनने से एक ही जगह पर कस्टम, एक्साइज, बैंक, यातायात जैसी सुविधा मुहैया होने से व्यापार में तेजी होने की पूरी उम्मीद है।

स्मार्ट सिटी में भी होगा औद्योगिक निवेश
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना में चयनित सहारनपुर में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश होगा। केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक शहर में चार हजार करोड़ रुपये का निवेश पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के जरिए कराया जाएगा। इस निवेश की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है। ऐसे में अगर पहली सूची में सहारनपुर शामिल होता है तो विकास के साथ ही औद्योगिक निवेश भी रफ्तार पकड़ेगा।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार ने सहारनपुर में वुडकार्विंग और टेक्सटाइल कलस्टर बनाने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में जल्द ही कपड़ा मंत्रालय से दिशा निर्देश जारी कराए जाएंगे। इसके अलावा कपड़ा मंत्री से मुलाकात कर इस दिशा में जमीनी काम भी शुरू कराया जाएगा। लार्ड कृष्णा टेक्सटाइल मिल के दोबारा संचालन को लेकर सर्वे कराया जा रहा है।

राघव लखनपाल शर्मा, सांसद

कलस्टर बनने से सहारनपुर में रोजगार की संभावनाएं काफी ज्यादा बनेंगी। कारण, कलस्टर में सुविधाएं मिलेंगी और इंटरप्रोन्योरशिप बढ़ेंगे। इससे नए यूनिट बनेंगे और रोजगार के अवसर मिलेंगे।
आरके धवन, अध्यक्ष, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed