फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Forgive fees in Corona's wrath

कोरोना के प्रकोप में माफ कर दीजिए फीस

Tue, 12 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Forgive fees in Corona's wrath
चिलकाना रोड स्थित वर्धमान कॉलोनी में स्कूल की फीस माफ करने की मांग को लेकर मौन प्रदर्शन कर अपील क? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन के कारण रोजगार प्रभावित होने के कारण अधिकतर अभिभावक एक माह की फीस तक का भी इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। इसी समस्या को उठाते हुए चिलकाना रोड स्थित सम्राट विक्रम कालोनी में सोशल डिस्टेंस के साथ कुछ स्कूलों के बच्चों और अभिभावकों ने पोस्टर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व अभिभाव संघर्ष मुक्ति के अध्यक्ष संजय वालिया ने किया।
विज्ञापन

बच्चों के हाथों पर लगे पोस्टरों में हम मजबूर हैं, लाचार हैं फीस माफ करो, आर्थिक तंगी की है पुकार, स्कूलों की फीस करे माफ, कोविड 19 का है प्रकोप, स्कूल की फीस हो माफ सहित अन्य संदेश लिखे गए थे। इन संदेशों के साथ फीस माफ करने की गुहार की गई। बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि इस समय उनके परिवार स्कूल की फीस देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए या तो स्कूल या फिर सरकारी स्तर पर उन्हें फीस से राहत दिलवाई जाए।
विज्ञापन

पोस्टरों के साथ प्रदर्शन करने वालों में नेवी, मानवी, रूही, वंशिका, रितिका, साक्षी चौहान, अवनी चौहान, नंदिनी, नैना, अंजलि, गुरजीत, शैली, दीपा शर्मा, पवित्रा, राधिका सैनी, रोमा, बबीता आदि शामिल रहे। कुछ दिन पहले ही डीएम अखिलेश सिंह ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए थे कि जो अभिभावक फीस देने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। उन्हें मौजूदा महीनों में फीस देने के लिए बाध्य न किया जाए। उनसे बाद में फीस ली जा सकती है। पूरी तरह फीस माफी के लिए शासन या प्रशासन की ओर से अभी कोई निर्देश नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed