{"_id":"617d8a5e80df8338f21dd36b","slug":"food-department-team-took-samples-of-milk-mawa-and-chilli-saharanpur-news-mrt5629730168","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की टीम ने लिए दूध, मावा, मिर्च के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की टीम ने लिए दूध, मावा, मिर्च के नमूने
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश के लिए बाजार में कई दुकानदारों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आने की सूचना मिलते ही खाद्य संबंधित व्यापार करने वाले दुकानदार दुकानें बंद कर दाएं बाएं हो गए।
शनिवार को दोपहर के समय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम सरसावा बाजार पहुंची और एक दूध की डेयरी से मावा का नमूना लेकर सील कर दिया। इसके बाद टीम ने किराना की एक दुकान से बेसन तथा एक अन्य दुकान से पिसी हुई लाल मिर्च का नमूना लेकर सील किया। जैसे ही बाजार में सूचना फैली की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम नमूने ले रही है तो किराना, डेयरी तथा बेकरी की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गई और बाजार एकदम से सूना नजर आने लगा।
अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि कहा कि त्यौहारों के मद्देनजर मिलावटी पदार्थों की खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे उच्च गुणवत्ता का बिना मिलावट का सामान बेचें। इसमें ग्राहक तथा दुकानदार का हित है। यदि किसी दुकानदार का नमूना अधोमानक मिला है तो उस पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण कुमार, महावीर सिंह प्रेमी, महेंद्र सिंह यादव, राहुल शुक्ला आदि रहे। करीब एक घंटे तक बाजार में रहकर खाद्य वस्तुओं के नमूने लेने के पश्चात टीम रवाना हो गई।