फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fogging campaign started to eliminate mosquitoes

मच्छरों के खात्मे को फॉगिंग अभियान शुरू

Thu, 06 Oct 2022 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fogging campaign started to eliminate mosquitoes
घंटाघर पर फॉगिंग करते निगम के वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए नगर निगम ने बृहस्पतिवार से फॉगिंग अभियान की शुरुआत कर दी। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने घंटाघर से फॉगिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फागिंग वाहन रोस्टर अनुसार अलग अलग वार्डों में रवाना हुए।
विज्ञापन

नगरायुक्त गजल भारद्धज के निर्देश पर निगम द्वारा एक अक्तूबर से महानगर में एंटी लार्वा, चूना आदि के छिड़काव व फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि निगम द्वारा शहर में विशेष सफाई व्यवस्था के अलावा कूड़ा उठान जल्द से जल्द कराते हुए रोस्टर के अनुसार महानगर में एंटी लार्वा छिड़काव व फॉगिंग कराई जा रही है। जेडएसओ राजीव चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वार्ड 29, 30, 31, 32, 33, 34 और 39 नंबर वार्ड में फॉगिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने अंतरराष्ट्रीय योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण, अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता तथा अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी को नगर निगम का स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने कहा कि तीनों ही लोग गण्यमान्य लोग हैं, जिनको ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से निश्चित रूप से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed