फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog was commanded by a speed of trains, passenger suffering

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री बेहाल

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
 Fog was commanded by a speed of trains, passenger suffering
ठंड में स्कूल जाते बच्चे।
चार दिन से अचानक आए कोहरे ने ट्रेनों के यातायात को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। कोहरे ने न सिर्फ ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाया, बल्कि लोगों को यात्रा ही निरस्त करने पर मजबूर कर दिया। ट्रेनें 18 घंटे तक देरी से चली। हरिद्वार-लक्सर के बीच मेगा ब्लाक होने से तीन ट्रेनों को रोक दिया गया, जबकि शताब्दी सहारनपुर तक ही पहुंच सकी।
विज्ञापन


कोहरे का सबसे अधिक असर ट्रेनों की रफ्तार को पड़ा। 100 की गति से चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार मात्र 20-25 की ही रह गई। जिससे ट्रेनें 18 घंटे से भी अधिक देरी से चलीं। डुप्लीकेट हावड़ा जो रात 12.40 बजे सहारनपुर पहुंचती है, वह दोपहर में सवा बजे पहुंची। लखनऊ चंडीगढ़ भी दोपहर सवा तीन बजे पहुंची। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे की देरी से पहुंची। 
विज्ञापन


रही सही कसर हरिद्वार-लक्सर के बीच आए मेगा ब्लाक ने निकाल दी। मेगा ब्लाक के चलते गंगानगर एक्सप्रेस को अंबाला में ही रोक दिया गया, जनशताब्दी को भी अंबाला में ही रोक दिया गया। जबकि शताब्दी को सहारनपुर में ही रोका गया। इससे आगे नहीं बढ़ने दिया गया। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि फॉग ने ट्रेनों का शेड्यूल पूरा बिगाड़ दिया है। जिस कारण ट्रेनों की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटा रह गई है। सभी ट्रेनें लेट चल रहीं हैं।

बसों की गति पर लगा ब्रेक
सहारनपुर। ट्रेनों के अलावा बसों की गति को भी कोहरे ने थाम दिया है। कोहरे के चलते बसें भी अपनी रफ्तार से नहीं चल पा रहीं हैं। खासकर रात्रि सेवा की बसों का सफर तो मुश्किलों भरा हो गया है। 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार भी बसें नहीं पकड़ पा रहीं हैं। जिस कारण सफर में दोगुना समय लग रहा है।


कोहरे ने प्रभावित किया जनजीवन  
शहर में बृहस्पतिवार को कोहरे ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया। न्यूनतम पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया। सर्द हवाओं ने अधिकतम पारा भी घटाकर 24 ला दिया। नमी बढने से आर्द्रता 56 प्रतिशत तक पहुंच गई। बुधवार की पूरी रात आसमान कोहरे से ढका रहा और सुबह जब लोगों की आंख खुली तो धुंध की बूंदें बारिश की तरह बरसती नजर आईं। इसके चलते लोग काफी देर से घरों से निकले। स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी भी मौसम को देखते हुए देर से पहुंचे। घना कुहरा होने से सुबह से ही वाहनों की हेडलाइट्स आन करनी पड़ी। सर्द हवाओं के बीच लोग गर्म परिधानों के साथ रेंगते हुए सड़कों पर वाहन चलाते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed