फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fog and cold wave increased winter, mercury by five degrees Celsius

कोहरे और शीत लहर ने बढ़ाई सर्दी, पारा पांच डिग्री सेल्सियस

Tue, 01 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold wave increased winter, mercury by five degrees Celsius
सहारनपुर में घने कोहरे के चलते देहरादून रोड़ की और से आते वाहनो पर लोग - फोटो : SAHARANPUR
कोहरे और शीत लहर ने बढ़ाई सर्दी, पारा पांच डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

सहारनपुर। घने कोहरे और शीत लहर की वजह से मंगलवार को सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। दिन में भी लोग अलाव सेकते नजर आए। न्यूनतम तापमान 05 और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मंगलवार की सुबह घना कोहरा लेकर आई। हालांकि जनपद में सोमवार की शाम से ही कोहरा आना शुरू हो गया था। रात नौ बजे तक कोहरा इस कदर छाया हुआ था कि लोगों को वाहन तक चलाने में परेशानी हो रही थी। मंगलवार सुबह कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 40 से 50 मीटर रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हुई। कोहरे के साथ ही सुबह से ही शीतलहर चल रही थी। उम्मीद थी कि कोहरा छटेगा, लेकिन सुबह दस बजे के बाद कोहरा आसमान में चढ़ गया, जिसकी वजह से सूरज नहीं निकल सका। अपराह्न करीब तीन बजे हल्की धूप निकल आई, लेकिन शीतलहर तब भी चलती रही। ऐसे में धूप भी लोगों को सर्दी से कोई खास राहत नहीं दिला सकी। शाम पांच बजे के बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। सर्दी का असर बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। सर्दी की वजह से मंगलवार को लगने वाला बाजार भी ठंडा रहा। लोग कम ही संख्या में खरीदारी करने पहुंचे। जनपद में अगले दो दिन में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

बीते तीन साल का आंकड़ा
वर्ष न्यूनतम अधिकतम तापमान
एक फरवरी 2022 05 14 डिग्री सेल्सियस
एक फरवरी 2021 04.2 14.8 डिग्री सेल्सियस
एक फरवरी 2020 08 14.6 डिग्री सेल्सियस

सहारनपुर में घने कोहरे के चलते देर तक नही नजर आया घंटाघर

सहारनपुर में घने कोहरे के चलते देर तक नही नजर आया घंटाघर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed