{"_id":"61686ebb0969c871fd17a659","slug":"flood-of-faith-in-shakambhari-on-navami-saharanpur-news-mrt560685367","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवमी पर शाकंभरी में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवमी पर शाकंभरी में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। शिवालिक पर्वत शृंखलाओं के मध्य स्थित सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र की नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मां के दरबार में नवरात्र मेले में इस वर्ष पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए रविवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। कतारों में खडे़ श्रद्धालुओं की भक्ति देखते ही बन रही थी। लोगों ने आठ से नौ घंटे खड़े रहकर मां के दर्शन किए। मान्यता के अनुसार भक्तों ने पहले बाबा भूरा देव के दरबार में भी मत्था टेका, इसके बाद मां के दर्शन किए। भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में राणा परिवार जसमौर द्वारा आयोजित शतचंडी महायज्ञ का अष्टमी को विधि विधान से समापन हो गया। इंदौर (मध्य प्रदेश) से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा महारुद्र अनुष्ठान किया जा रहा है। इसका मुख्य यजमान मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह द्वारा आगामी पूर्णिमा को भंडारा करने के बाद समापन किया जाएगा। संवाद