फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Five killed in three road accidents

सड़क हादसों में पांच की मौत

Sun, 12 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five killed in three road accidents
चिलकाना में दुर्घटना पर मौके पर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना में शनिवार की सुबह दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए चार युवकों में से दो की अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर में मेहरबानी पुल पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गागलहेड़ी में टेंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पहला हादसा शनिवार सुबह 11 बजे हुआ। गांव मानकमऊ निवासी इमरान अपने साथी शाकिब के साथ बाइक से चिलकाना स्थित एक मदरसे में मिलने आ रहा था।

उधर, गांव पीकी निवासी गुलशेर भी अपने साथी इंतजार निवासी खेड़ामवात के साथ चिलकाना से सहारनपुर की तरफ जा रहा था। गांव कातला के पास दोनों बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में 25 वर्षीय इंतजार और 20 वर्षीय साकिब की मौत हो गई।

इमरान और गुलशेर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक चारों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। एसओ पीयूष दीक्षित ने बताया कि परिजन बिना कार्रवाई के शवों को ले गए।

शुक्रवार की रात को मेहरबानी पुल पर तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।


दोनों की शिनाख्त ग्राम संसारपुर निवासी ब्रजपाल (38 वर्ष) एवं महिपाल (27 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गागलहेड़ी में  हरिद्वार जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी 50 वर्षीय शाहिदा पत्नी इलियास अपने पुत्र मुहम्मद चांद के शनिवार दोपहर सहारनपुर के लिए चली तो पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में मां बेटा घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां शाहिदा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed