फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First phase of the township ready for launch; 3,373 applications for 513 plots.

Saharanpur News: लॉन्च के लिए तैयार टाउनशिप का पहला फेज, 513 प्लॉट के लिए 3373 आवेदन

Fri, 24 Jul 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
First phase of the township ready for launch; 3,373 applications for 513 plots.
सहारनपुर। महानगर में आधुनिक आवासीय टाउनशिप का इंतजार अब खत्म होने वाला है। विकास प्राधिकरण की चुनहेटी गांव के पास विकसित की जा रही पहली टाउनशिप का पहला फेज तैयार हो चुका है। करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना के पहले फेज में बिक्री के लिए रखे गए 513 प्लॉट के लिए 3373 आवेदन आए हैं। 30 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से प्लॉट का आवंटन होगा।
विज्ञापन

सहारनपुर विकास प्राधिकरण का चुनहेटी गांव के पास 52.9751 हेक्टेयर में टाउनशिप तैयार कर रहा है। करीब 200 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली टाउनशिप में 1436 प्लॉट होंगे। प्लॉट दो फेज में बेचे जाएंगे। टाउनशिप में 24, 12 और नौ मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगीं। सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, पानी, बिजली और गैस पाइपलाइन की भी सप्लाई दी जाएगी। खेल मैदान, कम्युनिटी सेंटर, स्कूल और मेडिकल सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। पहले फेज को लॉन्च करने की तैयारी कर दी गई है। पहले फेज के शुरुआत में बिक्री के लिए रखे गए 513 प्लॉट के लिए 3373 लोगों ने आवेदन किया है। 30 जुलाई को लॉटरी निकाली जाएगी, जिसके बाद प्लॉट आवंटन कर दिया जाएगा। टाउनशिप में कुछ हिस्सा कॉमर्शियल भी रखा गया है।
विज्ञापन


फेज : 1
सेक्टर ए-11.31 हेक्टेयर (444 प्लॉट)
सेक्टर बी- 9.61 हेक्टेयर (146 प्लॉट)
सेक्टर डी- 9.72 हेक्टेयर (200 प्लॉट)
सेक्टर जी- 2.42 हेक्टेयर (केवल भवन निर्माण)
नोट: पहले फेज में कुल 790 प्लॉट है, जिसमें फिलहाल 513 प्लॉट बेचे जाएंगे।
-------
फेज : 2
सेक्टर ई- 7.28 हेक्टेयर (108 प्लॉट)
सेक्टर एफ- 12.99 हेक्टेयर (538 प्लॉट)
सेक्टर-सी कॉमर्शियल उपयोग के लिए आरक्षित
कुल : 646 प्लॉट
-------
आवासीय भूखंडों का क्षेत्रफल
-90 वर्ग मीटर
-112.50 वर्ग मीटर
-135 वर्ग मीटर
-162 वर्ग मीटर
-200 वर्ग मीटर
-288 वर्ग मीटर
-----------
टाउनशिप के पहले फेज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसका रेट 32 हजार रुपये स्क्वायर मीटर रखा गया है। 30 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से प्लॉट आवंटन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे फेज की तैयारियां शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सार्थक शर्मा, एक्सईएन विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed