फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   First open merit released, candidates submitted offer letter

पहली ओपन मेरिट जारी, अभ्यर्थियों ने जमा कराए ऑफरलेटर

Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
First open merit released, candidates submitted offer letter
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने पहली ओपन मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। शनिवार से ही अभ्यर्थियों ने ऑफर लेटर चयनित महाविद्यालय में जमा कराना शुरू कर दिए है। उसके बाद महाविद्यालय सूची तैयार कर 28 और 29 सितंबर को दाखिला करेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकृत लेकिन अप्रवेशित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का यह अच्छा मौका है। विश्वविद्यालय ने जो व्यवस्था की है। उसके तहत अभ्यर्थी 24 और 26 सितंबर को ऑफर लेटर अपनी लॉगिन आईडी से डाउनलोड कर अपने चयनित महाविद्यालय में जमा कराने को कहा गया था।
विज्ञापन

पूरे कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन से ही अभ्यर्थियों ने ऐसा करना शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों से अपील है कि वह ऑफरलेटर जमा कराने के साथ ही अभ्यर्थी प्रति यानी स्टूडेंट कॉपी महाविद्यालय से प्राप्त कर लें। 24 से 26 सितंबर में जमा हुए ऑफर लेटर की महाविद्यालय 27 सितंबर को आरक्षण नियमानुसार रिक्त सीटों के सापेक्ष ओपन मेरिट लिस्ट बनाकर 28 से 29 सितंबर तक प्रवेश करेंगे। संबंधित महाविद्यालय 29 सितंबर तक ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर अभ्यर्थी का प्रवेेश संपुष्ट जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अक्तूबर तक होंगे पंजीकरण
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित परास्नातक एवं एमएड, एलएलएम, बीपीएड और एमपीएड स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पांच अक्तूबर 2022 तक करा सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि पंजीकरण आठ अगस्त से संचालित हैं, जिनकी अंतिम तिथि 25 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन स्नातक स्तर के परीक्षा परिणाम देरी से घोषित होने एवं पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की वजह से कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने तिथि को विस्तारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed