फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fireworks will be sold at five places in the city

शहर में पांच स्थानों पर बिकेंगे पटाखे

Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fireworks will be sold at five places in the city
सहारनपुर। दीपावली के मद्देनजर डीएम अखिलेश सिंह ने महानगर में पांच स्थानों पर अस्थाई रूप से आतिशबाजी और पटाखे बेचने की अनुमति दी है। इन स्थानों पर दो से लेकर चार नवंबर तक पटाखों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

दीपावली त्योहार के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत शहर में पांच स्थानों पर पटाखे बेचने के लिए अस्थाई अनुमति दी है। इसके अलावा पटाखों की बिक्री के लिए भी दुकानदारों को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन आ रहे हैं। जनपद में 29 बडे़ और 42 छोटे स्थाई लाइसेंस हैं। बडे़ लाइसेंस आगरा से बनते हैं। इस लाइसेंस के तहत कारोबारी को 600 किलो तक पटाखे बेचने और 15 किलो अधिक विस्फोटक से पटाखे और आतिशबाजी का निर्माण करने की अनुमति होती हैं। जबकि छोटे लाइसेंस स्थानीय स्तर पर बनते हैं। इनको जिला प्रशासन की ओर से जारी किया जाता है।
विज्ञापन

शहर में पटाखों और अतिशबाजी की बिक्री के लिए पांच स्थानों को चिह्नित किया गया है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने अनुमति जारी की है। व्यापारियों को पटाखे और आतिशबाजी बेचने के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। अनुमति दो से चार नवंबर तक के लिए जारी की गई है। - विवेक चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बिकेंगे पटाखे एवं आतिशबाजी
- चिलकाना रोड स्थित मंडी समिति परिसर
- सर्किट हाउस के सामने रामलीला मैदान
- दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी मैदान
- गांधी पार्क मैदान
- जीआईसी ग्राउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed