फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fire extinguishing methods described by Makdril

माॅकड्रिल कर बताए आग बुझाने के तरीके

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लि. उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन रुड़की ने ऑॅॅफ साइट फायर माॅकड्रिल का प्रदर्शन किया। प्रबंधक (मार्केटिंग) अनिल सोपोरी ने पाइप लाइन सुरक्षा को सबसे अहम बताकर ग्रामीणों को सुरक्षा की प्रथम कड़ी बताया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर देहरादून रोड स्थित इंडियन ऑयल उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइन के डी प्वाइंट स्थल पर फायर सर्विस, इंडियन ऑयल, बीपीएल, एचपीसीएल के सुरक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में ऑॅॅफ साइट फायर माॅक ड्रिल का प्रदर्शन किया। इंडियन ऑयल के सीनियर आफिसर मोहित वासुदेवा ने बताया तेल पाइप लाइन कुरुक्षेत्र से डी प्वाइंट यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मेरठ जाती है। इसकी सुरक्षा सबसे जरूरी है। 
विज्ञापन


सीओ फायर सर्विस तेजवीर सिंह ने कहा आग लगने पर तुरंत सूचना 100, 101 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। ताकि आग पर तुरंत काबू पाया जा सके। 
सीएचसी हरोड़ा प्रभारी डॉ. विरेंद्र भाटी ने आग से झुलस जाने पर साफ ठंडे पानी को झुलसे हिस्से पर डालने और फफोले पड़ने पर घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही, क्योंकि फफोले बिक्टेरिया को शरीर में अंदर जाने से रोकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल व्यक्ति को तुरंत 108 की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजे।  इसमें सहायक प्रबंधक रुड़की रमेश बगारी, वरिष्ठ अभियंता दीपक राज सिंह, सुरक्षा अधिकारी नवीन, क्षेत्रीय विधायक जगपाल सिंह, थानाध्यक्ष गागल हेड़ी संजीव यादव, एसआई जीत सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, रवि, प्रधान बिजेंद्र, मोहन लाल मेहंदी रत्ता, राज सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed