{"_id":"6374e82f238e275a672801b7","slug":"fire-breaks-out-at-van-gurjar-camp-in-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर : वन गुर्जर के डेरे में लगी आग, जलकर राख हुआ सभी सामान, ऐसे बची परिजनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर : वन गुर्जर के डेरे में लगी आग, जलकर राख हुआ सभी सामान, ऐसे बची परिजनों की जान
Wed, 16 Nov 2022 07:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:10 PM IST
सार
सहारनपुर समाचार : बुधवार को वन गुर्जर के डेरे में अचानक आग लग गई। आग लगने से सभी सामान जलकर राख हो गया। जानिए परिजनों की किस तरह जान बची।
विज्ञापन
वन गुर्जर डेरे में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट में थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायेपुर की नूर बस्ती में पूर्वी यमुना नहर के किनारे स्थित एक वन गुर्जर परिवार के डेरे (फूंस के घर) में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई। उनका सभी घरेलू सामान जल गया है। ग्रामीणों की भीड़ ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि आग शाम छह बजे के करीब लगी। गांव रायेपुर की नूरबस्ती में वन गुर्जर गामी का परिवार रहता है। उसने पूर्वी यमुना नहर के किनारे पर पिछले काफी समय से डेरा डाल रखा है। डेरे पर बनाये गए फूंस के गोलाकर घरों में अचानक आग गई। देखते ही देखते आग ने उसकी पशुशाला को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते परिवार ने पशुओं को पशुशाला से सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
पीड़ित ने बताया कि उसका सभी घरेलू सामान व अनाज आदि आग में जल गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत