फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   FIR registered against three individuals in the case of a youth being fired upon near the court.

Saharanpur News: कचहरी के पास युवक पर फायरिंग मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 20 Jul 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three individuals in the case of a youth being fired upon near the court.
- लूट और जानलेवा हमले का लगाया आरोप, अधिवक्ता से मिलकर लौट रहा था युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दीवानी कचहरी के पास एक युवक पर जानलेवा हमला करने और मारपीट के बाद सोने की चेन व नकदी लूट मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसएसपी के आदेश पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र की नंदवाटिका कॉलोनी निवासी अक्षय अरोड़ा ने तहरीर देकर बताया कि 19 मई 2026 को अधिवक्ता घनश्याम सिंह से मुकदमे के संबंध में जानकारी लेने के लिए दीवानी कचहरी गया था। वहां से लौटते समय पार्श्वनाथ प्लाजा की पहली गली की ओर जा रहा था। आरोप है कि यमुनानगर निवासी राजेंद्र मल्होत्रा, प्रिंस मल्होत्रा और दीप्ति मल्होत्रा वहां पहुंचे।
विज्ञापन

दीप्ति मल्होत्रा ने अपने बैग से रिवाल्वर निकालकर प्रिंस मल्होत्रा को देते हुए उसे गोली मारने के लिए उकसाया। इसके बाद प्रिंस ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने घेरकर मारपीट की। गले से सोने की चेन और 4500 रुपये लूट लिए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जांच अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में एसएसपी के आदेश पर राजेंद्र मल्होत्रा, प्रिंस मल्होत्रा और दीप्ति मल्होत्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed