फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fighting over eating food in marriage ceremony, four injured including woman

Saharanpur News: शादी समारोह में खाना खाने को लेकर मारपीट, महिला समेत चार घायल

Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fighting over eating food in marriage ceremony, four injured including woman
देवबंद। नगर के सांपला रोड पर शादी समारोह में खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चले लगे। जिसमें एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सांपला रोड पर सहारनपुर से बरात आई थी। समारोह में दोपहर में जैसे ही खाना शुरू हुआ तो इसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों में कुछ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। शादी में आए मेहमानों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई और खाना इधर-उधर बिखर गया। मारपीट में सहारनपुर से आए मेहमान शमशेर, फुरकान, देवबंद के गुलबहार और शाहरुख घायल हो गए। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। बाद में घायलों का सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। कोतवाल एच एन सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। लेकिन तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed