फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight between two groups, three injured

दो गुटों में मारपीट, तीन घायल

Sun, 13 Jun 2021 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups, three injured
चिलकाना। किसी बात को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन युवक घायल हो गए। घायल ने छह युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद नल्हेड़ा रोड पर एक जिम के सामने कुछ युवक खड़े थे। इसी दौरान युवकों के दोनों गुटों में मोटर साइकिल खड़ी करने पर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा तथा सोनू सैनी घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल तीनों युवकों को सीएचसी सरसावा भेजा है। प्रशांत शर्मा ने थाने में तहरीर देकर क्षेत्र के छह युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed