फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fight between girl and women workers riding on toll

टोल को लेकर सवार युवती और महिलाकर्मियों में मारपीट

Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fight between girl and women workers riding on toll
छुटमलपुर। देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर हुए विवाद में महिला टोल कर्मी और कार सवार युवती में मारपीट हो गई। मारपीट बढ़ने पर पुरुष टोलकर्मी और कार सवार युवक भी मारपीट में शामिल हो गए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

देर शाम सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रही कार चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर जब रुकी तो टोल को लेकर महिला टोलकर्मी और कार में सवार युवती में झड़प हो गई। टोलकर्मियों का कहना है कि कार सवार दोनों युवक-युवती शराब के नशे में धुत्त थे। उन्हें समझाने के प्रयास किया गया तो इसी बीच युवती ने कार से बाहर आकर महिला कर्मी से हाथापाई कर दी। टोलकर्मियों ने विरोध किया तो कार सवार युवक भी नीचे उतर कर मारपीट करने लगा। इसके बाद युवक की टोलकर्मियों ने धुनाई कर डाली। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद कार सवार चले गए। उधर, थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि थाने में किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed