{"_id":"609d61a78ebc3e73e86d2904","slug":"fever-outbreak-in-datuli-mogul-and-khujnavar-saharanpur-news-mrt538116943","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतौली मुगल और खुजनावर में बुखार का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतौली मुगल और खुजनावर में बुखार का प्रकोप
विज्ञापन

छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद पीएचसी के गांव दतौली मुगल और खुजनावर में बुखार का प्रकोप चरम पर है। दतौली में जहां एक सप्ताह में नौ लोग बुखार से मर चुके हैं वहीं, खुजनावर में एक माह के में करीब 30 से ज्यादा लोग बुखार और अन्य बीमारियों से मौत के मुंह में समा चुके हैं। ग्रामीणों ने गांवों में शिविर लगाकर बुखार पीड़ितों की जांच कराने की मांग की है।
गांव दतौली मुगल निवासी समीना (44) पत्नी वाजिद पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने उसे मंगलवार को सहारनपुर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। जहां बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। दो दिन पूर्व सैय्यद अली पुत्र वली हसन की बुखार से मौत हो गई थी। इससे पहले गांव में शाहिदा पत्नी जफर, फैयाज पुत्र अल्लाबक्स, मुस्तरी पत्नी सरदार अली की मौत भी बुखार से हो चुकी है। मुंतजर, नदीम, हसीन, वाजिद आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक सप्ताह में नौ लोग बुखार से अकाल मौत का शिकार बन चुके हैं। शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं आई है।
इसी पीएचसी के दूसरे गांव खुजनावर में पिछले एक माह में तीस से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इनमें साइमा पुत्री गुफरान, याकूब पुत्र महफूज, मुंतजर पुत्र शब्बीर, रसीदा पत्नी इस्तखार, बेगम पत्नी जाहिद, प्रवीन पत्नी अब्दुल मलिक, गुलशन पत्नी डा इमरान, कलसूम पत्नी असगर, जुमशेद पुत्र सद्दीक आदि शामिल हैं। गांव के राव मुतैयब, खालिद, अब्दुल मालिक, कुर्बान, अल्ताफ, रईस आदि का कहना है कि गांव में बुखार का प्रकोप चल रहा है। शायद ही कोई घर बचा होगा जिसमें बुखार का रोगी न हो। उनका आरोप है कि गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र तो है लेकिन एएनएम उस पर कभी कभार ही आती है। उन्होंने गांव में टीम भेज कर जांच कराने की मांग की है। उधर प्रभारी चिकित्साधिकारी मुजफ्फराबाद डॉ. देशराज का कहना है कि गांवों में स्वास्थ्य टीमें भेज कर जांच कराई जाएंगी।