फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Festival gift of additional trains

त्योहार पर अतिरिक्त ट्रेनों की सौगात

Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 26 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते रेलवे खास इंतजाम कर रहा है। रेलवे ने पूजा स्पेशल के नाम से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है, जो करीब दो महीने तक जनता को सेवा देंगी। हालांकि यह ट्रेनें सप्ताह में एक दिन ही आएगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रत्येक वर्ष खास त्योहारों पर यात्री सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाता है। आगामी दिनों में दिवाली और भैया दूज पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की व्यवस्था कर चुका है। 
विज्ञापन


सहारनपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को एक साथ चार अतिरिक्त ट्रेनों की सेवा मिलेगी। ट्रेनें सप्ताह में अलग-अलग दिन एक-एक बार चलेंगी। प्रत्येक ट्रेन के सात ट्रिप होंगे। अप स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि यह ट्रेनें करीब दो महीने तक सेवा देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनें ः सहारनपुर से होकर गुजरने वाली अतिरिक्त ट्रेनों में ट्रेन संख्या 82303 जो हावड़ा से जम्मूतवी के लिए चलेगी। यह ट्रेन शनिवार की रात 1:35 बजे आया करेगी। ट्रेन संख्या 05029 गोरखपुर से जम्मूतवी के बीच चलेगी।


यह ट्रेन बुधवार पूर्वाह्न 11:55 बजे स्टेशन पहुंचा करेगी। ट्रेन संख्या 04975 बनारस से भटिंडा के बीच चलती है। यह ट्रेन सहारनपुर मंगलवार की दोहर 01:05 बजे पहुंचा करेगी। ट्रेन संख्या 04923 गोरखपुर से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर में शुक्रवार पूर्वाह्न 11:55 बजे आया करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed