फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   father-in-law raped his daughter-in-law

ससुर ने पुत्रवधु की अस्मत लूटी

Fri, 16 Nov 2012 04:03 PM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
सहारनपुर/ब्यूरो Updated Fri, 16 Nov 2012 04:03 PM IST
विज्ञापन
father-in-law raped his daughter-in-law

एक ससुर ने घर में अकेली पाकर अपनी ही पुत्रवधु की अस्मत लूट ली। पीड़िता ने पति तथा अन्य ससुरालियों को बताया तो उसे चुप रहने की धमकी दी गई। इसके बाद तो ससुर ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से बलात्कार और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कुतुबशेर थानांतर्गत पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र निवासी युवती की शादी 14 नवंबर 2011 को रामपुर मनिहारान में हुई थी। विवाहिता का कहना है कि उसका ससुर शुरू से ही उस पर गलत नजर रखने लगा था। ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि चार माह पूर्व उसे घर में अकेली पाकर ससुर ने बलात्कार किया। पति तथा सास को बताया तो उन्होंने इज्जत की दुहाई देते हुए चुप करा दिया। वह मायके जाने को कहती तो उसे डराया-धमकाया जाता।
विज्ञापन


तीन माह पूर्व उसकी सास का इंतकाल हो गया। इसके बाद ससुर का हौसला और भी बढ़ गया। इस दौरान ससुर ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पीड़िता ने दुबारा पति और दो देवरों को बताया तो उसे फिर चुप करा दिया गया। उसने किसी तरह अपने मायके सूचना भिजवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां ने 29 सितंबर को एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया तो पुलिस ने उसे ससुरालियों के चंगुल से निकालकर मायके भिजवाया। चार अक्तूबर को पति, ससुर और दोनों देवर मायके आए और जबरन साथ ले जाने का प्रयास करते हुए मारपीट की। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर अब उसने कोर्ट के माध्यम से ससुर, पति और दोनों देवरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed