फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers waiting for grant will get relief soon

अनुदान की बाट जोह रहे किसानों को जल्द मिलेगी राहत

Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers waiting for grant will get relief soon
सहारनपुर। कृषि यंत्रों पर अनुदान की बाट जोह रहे किसानों को जल्द ही राहत मिलेगी। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत गत वित्तीय वर्ष में खरीदे गए कृषि यंत्रों पर मिलने वाला अनुदान शीघ्र ही किसानों के खाते में भेजा जाएगा। इसके लिए 60.17 लाख रुपये का बजट आ चुका है।
विज्ञापन

कृषि विभाग खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान देता है। इसके लिए विभाग सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना चला रहा है। जिससे आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रयोग कर किसान खेती की लागत को कम कर सके। इस योजना के तहत लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, जनजाति और महिला किसानों को कृषि यंत्र की कीमत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है, जबकि अन्य किसानों को कृषि यंत्र के मूल्य पर 40 फीसदी अनुदान मिलता है। अनुदान की धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। बजट के अभाव में इस योजना के तहत गत वित्तीय वर्ष में खरीदे गए कृषि यंत्रों में से 124 एकल के लाभार्थी किसानों को अनुदान राशि नहीं मिल सकी थी, जबकि सभी लाभार्थी किसान कृषि यंत्र खरीदकर उनका कृषि कार्यों का प्रयोग कर रहे हैं। अनुदान नहीं प्राप्त होने से किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कृषि विभाग को इस योजना के तहत किसानों का रुका हुआ अनुदान देने के लिए 60.17 लाख रुपये का बजट आ गया है।
विज्ञापन

इन कृषि यंत्रों पर मिलता है अनुदान
कृषि विभाग किसानों को कृषि यंत्रों को खरीदने लिए अनुदान देता है। इनमें रोटावेटर, मल्टीक्रॉप थ्रेसर, लेजर लेंड लेवलर, रीजन, हैरो, कल्टीवेटर, स्ट्रॉ रीपर, पावर टीलर, स्प्रेयर आदि कृषि उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द डीबीटी होगी अनुदान राशि
बजट के अभाव में पिछले वित्तीय वर्ष के 124 कृषि यंत्रों का अनुदान किसानों को नहीं मिला था। इसके लिए अब धनराशि आ गई है। इसी सप्ताह अनुदान की राशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। --- डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed