फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers sitting on dharna overnight to rectify disturbances in electricity bill

बिजली बिल में गड़बड़ी ठीक कराने को रात भर धरने पर बैठे किसान

Wed, 20 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna overnight to rectify disturbances in electricity bill
बेहट में विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर धरना देते किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर) । राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक किसान के विद्युत बिल में गड़बड़ी सही नहीं करने के विरोध में विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर रातभर धरना दिया। बाद में बिल की गड़बड़ी सही किए जाने के बाद ही धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

तहसील बेहट क्षेत्र के गांव झीवरहेड़ी निवासी किसान विनोद का विद्युत निगम द्वारा पिछले छह माह से गलत बिल भेजा जा रहा है। बिल की गड़बड़ी सही कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार की शाम राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के आई टी सेल के जिलाध्यक्ष सागर सैनी पीड़ित किसान के साथ विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके विरोध में वे पीड़ित किसान के साथ कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और वे रातभर धरने पर बैठे रहे। इसके बाद मंगलवार की सुबह संगठन के मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी व जिला अध्यक्ष चौधरी सुखबीर सिंह साथियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उनका कहना था कि जब तक समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। देर शाम विद्युत बिल में गड़बड़ी ठीक किए जाने के बाद ही किसानों का धरना समाप्त किया गया। धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष रविंद्र सैनी, रामपाल, धर्म सिंह, मोहित चौधरी, भरत कुमार, जगबीर सिंह, रमेश चंद्र, इंतजार अली, आशु कुमार, भगत जी, रऊफ खान, मुज्जमिल, ओमवीर सिंह, अनिल सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed