{"_id":"67253fb2aeec570a880fddf7","slug":"farmers-celebrated-diwali-at-the-protest-site-in-kalsi-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-135064-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कलसी में किसानों ने धरना स्थल पर ही मनाई दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कलसी में किसानों ने धरना स्थल पर ही मनाई दीपावली
Sat, 02 Nov 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
कलसी में धरनास्थल पर दीपावली मनाते किसान। स्रोत किसान
तीतरों। निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे पर पिछले 129 दिन से धरना दे रहे किसानों ने धरनास्थल पर ही दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने धरनास्थल पर लगे टेंट के बाहर दीये जलाए और आतिशबाजी भी की।
बता दें कि तीतरों के ग्राम कलसी, रामरायखेड़ी व बाल्लू के किसान हाईवे में अधिग्रहित भूमि के मुआवजे तथा अंडरपास, पुलों की ऊंचाई व सर्विस रोड बनाने की मांग कर रहे हैं। किसानों इलम सिंह, नकलीराम, रामकुमार, अतरसिंह, ऋषिराम, जितेंद्र, अविक कुमार, गुल्लू, सचिन कुमार व भाकियू नेता चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि सरकार व हाईवे अथाॅरिटी की हठधर्मिता के कारण किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। त्योहारों पर सरकार अपने कर्मचारियों को अवकाश और बोनस देकर प्रोत्साहित कर रही है, जबकि किसान अपने घरों को छोड़ कर जमीनों को बचाने के लिए धरना देने को मजबूर हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों व हाईवे अथारिटी के साथ उनका जो समझौता हुआ था उससे अधिकारी अब मुकर रहे हैं। यह उनके साथ धोखा है। किसानों ने कहा कि वे लोग अपनी मांगों के पूरा होने तक धरना स्थगित नहीं करेंगे। न ही हाईवे अथाॅरिटी को निर्माण कार्य करने देंगे।