फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmers' batch left for Ghazipur after furore from police

पुलिस से नोकझोंक के बाद किसानों का जत्था गाजीपुर रवाना

Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers' batch left for Ghazipur after furore from police
तीतरो झाडवन फार्म हाउस से गाजीपुर बार्डर पर रवाना होता किसानों का काफिला। - फोटो : SAHARANPUR
पुलिस से नोकझोंक के बाद किसानों का जत्था गाजीपुर रवाना
विज्ञापन

तीतरो। सपा के गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी इंद्रसेन को गाजीपुर बार्डर पर रवाना होने से रोकने के लिए पहुंची पुलिस के साथ उनकी तीखी नोंक-झोंक हुई। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने कार्यकर्ताओं और किसानों के जत्थे को जाने दिया।

सोमवार को झाड़वन फार्म हाउस से गाजीपुर बॉर्डर के लिए सपा कार्यकर्ता और किसानों के जत्थे को रोकने के लिए कोतवाली प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव पुलिसफोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने गंगोह विधानसभा क्षेत्र सपा प्रभारी चौ. इंद्रसेन को गाजीपुर बार्डर पर जाने से रोकने का प्रयास किया। इसके चलते दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कोतवाली प्रभारी ने सरकार के निर्देशों का हवाला दिया। लेकिन चौ. इंद्रसेन गाजीपुर बॉर्डर पर जाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में पुलिस के रास्ता दे दिया। पुलिस के प्रयास के बावजूद युवा सपा नेता परीक्षित चौधरी के नेतृत्व में किसानों का जत्था दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गया। इनाम प्रधान सांगाठेड़ा, महक सिंह, राजेश शर्मा, बिट्टू प्रधान, अरविन्द चौधरी, आसिफ चौधरी, डॉ अरशद, जिशान बीडीसी, अरुण चौधरी, स.बलबीर सिंह, जसवीर चौधरी, जयविन्दर चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed