{"_id":"62a1a6355e20a27b496a1692","slug":"farmer-working-in-the-field-dies-of-heart-attack-in-sharanpur-district-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharanpur: खेत में काम कर रहे किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sharanpur: खेत में काम कर रहे किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 09 Jun 2022 01:20 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:20 PM IST
सार
सहारनपुर के बड़गांव में किसान की दिल का दौरा पड़ने से खेतों में मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव थानाक्षेत्र में खेत में काम कर रहे किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों खेतों की और दौड़े। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव उमरी मजबता निवासी सतीश उर्फ पिंकू (35 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल खेती करते थे। गुरूवार की सुबह वह घर से खेत में पानी लगाने तथा गन्ने की फसल पर दवाइयों का स्प्रे करने के लिए घर से स्प्रे मशीन लेकर निकले थे। सीने में दर्द होने पर खेतों में ही तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद किसान ने मौके पर किसान ने दम तौड़ दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल: मेरठ में 26 साल में सबसे गर्म रहा जून का पहला सप्ताह, अन्य जिलों में भी बुरा हाल
विज्ञापन
आस पास के खेतों में कार्य कर रहे अन्य किसानों की सूचना के बाद किसान के परिजन मौके पर पहुंचे उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर मृत किसान का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराने की गुहार पर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मृतक किसान के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे है बड़ा सागर (15) छोटा लक्की (12) हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।