फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Farmer's death due to cold while working in field

खेत में काम करते वक्त किसान की ठंड से मौत

Sat, 16 Jan 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to cold while working in field
गंगोह। कड़ाके की ठंड में खेत में काम कर रहे एक किसान अचानक मौत हो गई। मौत का कारण अत्यधिक ठंड से दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव दूधला निवासी किसान त्रिपाल सिंह (60) अपने खेत में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गन्ना छील रहा था। काम करते-करते वह अचानक गिर गया। यह देख मौजूद परिवार के लोग उसकी ओर दौड़े। उन्होंने पाती जलाकर उसे गर्माहट देने की कोशिश की। लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नजर नहीं आई तो उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सक के अनुसार मौत का कारण अत्यधिक ठंड से दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ रोहित वालिया ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है लेकिन ठंड से मौत हो जाती है।

-----------------------
दूसरी के चक्कर में विवाहिता को घर से निकाला
बेहट। एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है। जैतपुर खुर्द गांव निवासी आसमा का कहना है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। अब उसने उसे घर से भी बाहर निकाल दिया है। दूसरी महिला को घर में लेकर रखे हुए है। उसका यह भी आरोप है कि उसने दूसरी महिला से शादी कर ली है। पीड़िता ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed