फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family returning from wedding becomes victim of accident, mother and daughter die, father and son serious

Saharanpur News: शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मां बेटी की मौत, पिता पुत्र गंभीर

Sat, 02 Mar 2024 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Family returning from wedding becomes victim of accident, mother and daughter die, father and son serious
छुटमलपुर। विवाह समारोह से लौट रहा कस्बे के हलवाना रोड निवासी बाइक सवार परिवार देहरादून में सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका देहरादून अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो मौतों के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे शवों को बेहद गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा निवासी इरशाद पुत्र सईद मेलों में दुकान लगाने का काम करता है। वह बृहस्पतिवार को अपने सगे भाई विकासनगर निवासी नियाज के यहां बेटे और बेटी की शादी में शामिल होने परिवार सहित गया था। बृहस्पतिवार शाम इरशाद, अपनी पत्नी गुलिस्ता (30), बेटी अलफिसा (8), बेटे अरशद (6) और बेटे असद (2) के साथ बाइक पर सवार होकर वापस छुटमलपुर लौट रहा था। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर देहरादून जनपद की सीमा में धर्मावाला चौक के निकट तिमली गांव में ट्रक की चपेट आकर गुलिस्ता और अलफिसा की मौके पर ही मौत हाे गई, जबकि इरशाद और अरशद गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक से उछल कर दूर गिरने के कारण असद सुरक्षित बच गया। मां बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। जिसने भी हादसे के बाद में सुना वह इरशाद के घर की तरफ दौड़ पड़ा। परिवार में शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। दिन भर छुटमलपुर स्थित घर पर सांत्वना देेने वालों का तांता लगा रहा। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद मां-बेटी के शव घर पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में लोग उनके जनाजे में शामिल हुए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने भी छुटमलपुर पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed