फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Family members arrived at the police station demanding the arrest of the accused in the rape case.

Saharanpur News: दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को थाने पहुंचे परिजन

Mon, 07 Sep 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Family members arrived at the police station demanding the arrest of the accused in the rape case.
-कैफे संचालक की भूमिका की जांच और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में नामजद सगे भाइयों बादल और सावन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, संबंधित कैफे संचालक की भूमिका की जांच और उनके मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बीराखेड़ी निवासी बादल और सावन पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। किशोरी कोचिंग के लिए आती-जाती थी, इसी दौरान इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी आरोपियों से पहचान हुई। आरोप है कि बादल ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसके भाई सावन ने वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर किशोरी को कैफे में बुलाकर दुष्कर्म किया। परिवार का आरोप है कि दोनों आरोपी किशोरी को लगातार ब्लैकमेल करते रहे। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया। गंगोह सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार और नगरवासियों में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed