फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fake note case: Learned to make notes by watching movies, used to order paper online from foreign countries

नकली नोट मामला: फिल्म देखकर सीखा नोट बनाना, विदेशों से ऑनलाइन मंगाते थे कागज, इस तरह करते थे सप्लाई

Sun, 24 Aug 2025 12:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 24 Aug 2025 12:46 PM IST
सार

Saharanpur News: पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.59 लाख रुपये के नकली नोट और उसे छापने के उपकरण बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Fake note case: Learned to make notes by watching movies, used to order paper online from foreign countries
बरामद किए गए नकली नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में सक्रिय रहकर नकली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह का नेटवर्क वेस्ट यूपी समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड तक फैला है। आरोपी नकली नोट छापने के लिए विदेश से पेपर मंगाते थे। फोटोशॉप के जरिए नोट के सीरीज नंबर बदलते थे। पकड़े गए आरोपियों में एक बीएससी और बाकी दो ने 12वीं तक पढ़ाई की थी।             
विज्ञापन

 

इन लोगों ने फिल्म देखकर नकली नोट बनाना सीखा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया का सहारा लेकर नकली नोट बेचने का प्रचार करते थे। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर इन्होंने पेज बना रखे थे, जिनसे यह सीमित और भरोसेमंद लोगों को जोड़ते थे। पांच हजार रुपये में दस हजार के नकली नोट देने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। कुछ ग्राहकों को इन्होंने असली जैसे दिखने वाले कोरे नकली नोट भी दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों के पास से विदेशी हाई क्वालिटी पेपर भी बरामद हुआ है, जिसे ऑनलाइन मंगाया गया था। आरोपी असली 500 रुपये के नोट स्कैन कर फोटोशॉप के जरिए सीरीज नंबर बदलते थे और फिर उन्हीं शीटों पर प्रिंट कर नकली नोट तैयार करते थे। इसके बाद नोटों की कटिंग कर गड्डी बनाकर लोगों को सप्लाई करते थे। 
 
विज्ञापन

कानपुर निवासी आरोपी शशि कुमार बीएससी तक पढ़ा है, जबकि नवीन पासवान व करणवीर ने 12वीं तक पढ़ाई की है। पूछताछ में आया कि उन्होंने फिल्म देखकर नकली नोट बनाना सीखा था। इसके बाद वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में नेटवर्क फैला दिया। इस गिरोह के कई अन्य सदस्य भी हो सकते हैं। पुलिस ने इनका नेटवर्क खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी शशि कुमार ने मां बीमार होने और करणवीर ने कर्जा अधिक होने के चलते नकली नोट छापने का काम शुरू किया।
 

ये है मामला 
सदर बाजार थाना पुलिस ने नकली नोट बनाने और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपी करीब चार महीने से नकली नोटों की सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से 2.59 लाख रुपये के नकली नोट और उपकरण बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी गोरखपुर, कानपुर और यमुनानगर के रहने वाले हैं।
 

शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गुरुद्वारा रोड निवासी वंश व रुबल को नकली नोट बनाने व तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ की गई तो पूरे गिरोह का पता चला। इसमें सर्विलांस, थाना कुतुबशेर, सदर बाजार और स्वॉट टीम को लगाया। 
 

शनिवार को पुलिस ने रेलवे की छोटी लाइन के पास रेलवे क्वार्टर से शशि कुमार उर्फ सर्वेश निवासी नगेलिनपुर पतारा पात्र कानपुर, नवीन पासवान निवासी मुकुल द्वार बेलपार गोरखपुर और करणवीर निवासी गिल्लौर यमुनानगर को गिरफ्तार किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed