फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Extended helping hand to the injured soldier

बीमार सिपाही की मदद को बढ़े हाथ

Sat, 06 Nov 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Extended helping hand to the injured soldier
सिपाही टीमली - फोटो : SAHARANPUR
घायल सिपाही की मदद को बढ़े हाथ
विज्ञापन

सहारनपुर। वीआईपी ड्यूटी में जाते समय सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही टिमली कुमार की आर्थिक मदद को कई पुलिसकर्मियों और लोगों ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। एसएसपी ने दस हजार रुपये की मदद की है। इसके अलावा कई लोगों ने टिमली कुमार के खाते में पैसा डाला है।
जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव कंडेरा निवासी टिमली कुमार 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। वह 2018 में सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। तब टिमली कुमार, अमित धामा और अमित कुमार की वाराणसी में ड्यूूटी लगी थी। तीनों सिपाही कार से वाराणसी जा रहे थे। वह जब कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पहुंचे थे तो कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसमें अमित धामा की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि टिमली कुमार व अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद टिमली कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया, जबकि अमित कुमार की दोनों टांगों ने काम करना बंद कर दिया। अमित कुमार इन दिनों पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि टिमली कुमार छुट्टी पर चल रहे हैं। उनकी अवकाश की अवधि दो माह पहले खत्म हो गई। इस वजह से वेतन भी रुक गया। चार दिन पूर्व टिमली कुमार के परिजन एसएसपी आकाश तोमर से मिले। तब, एसएसपी ने अपनी ओर से दस हजार रुपये की मदद की।
विज्ञापन

साथ ही शासन को पत्र भेजा है, ताकि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मंजूर होने के उपरांत पेंशन दिलाई जा सके, लेकिन 2005 के बाद से पेंशन नीति खत्म होने की वजह से शासन को ही पेंशन देने के लिए फैसला लेना है। इसी बीच गांव कंडेरा निवासी सिपाही वेदपाल तोमर ने दीपावली के दिन टिमली कुमार की आर्थिक स्थिति व पैसों के अभाव में इलाज न होने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद बड़ी संख्या में सहारनपुर से पुलिसकर्मियों व आम नागरिकों ने भी टिमली कुमार की मदद करते हुए उनके खाते में पैसा जमा कराया है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही की हर संभव मदद कराई जाएगी। इसको लेकर शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed