फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Expressed anger over getting Kalawa removed by hand

हाथ से कलावा हटाने पर जताया रोष

Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Expressed anger over getting Kalawa removed by hand
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित एक स्कूल में बच्चों के हाथ में बंधे बैंड और कलावा उतरवाने के मामले में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने रोष जताया। स्कूल प्रबंधन की ओर से माफी मांगे जाने पर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन स्थगित किया, लेकिन मामले में उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल, दो दिन पूर्व कोतवाली सदर बाजा क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स स्कूल में शिक्षिकाओं ने बच्चों के हाथ में बंधे बैंड उतरवाए थे और ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए। कुछ छात्रों के हाथों में कलावा बंधा हुआ था, उनको भी खुलवाया था। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री अनुज शर्मा और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा माफी मांगे जाने पर प्रदर्शन स्थगित कर दिया। इस मामले में सागर भारद्वाज, आवेश, दिव्यांग, नितिन, दीप क, बंसल, शानू, हार्दिक, आर्यन आशीष ने रोष व्यक्त किया। वहीं, वंदे मातरम एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजय कांत चौहान ने स्कूल पहुंचकर गेट पर भगवा ध्वज लहराया और भारत माता के जयकारे लगाने के साथ उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed