फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Executive Member of the deceased made

मृतक को बना दिया कार्यकारिणी सदस्य

Mon, 04 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Executive Member of the deceased made
बीजेपी - फोटो : Getty
सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी अपनी जमीन मजबूत करने के लिए भले ही ऐडी चोटी का जोर लगा रही हो, मगर सहारनपुर के पदाधिकारी उस पूरी कवायद को पलीता लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं से दूरी और हवा-हवाई काम का नतीजा है कि शनिवार को जारी जिला कार्यकारिणी की सूची में नौ महीने पहले मर चुके एक कार्यकर्ता का भी नाम शामिल किया गया।
विज्ञापन


नाम सार्वजनिक होने के बाद भी भाजपा के पदाधिकारी इस बात से बेेखबर रहे। अखबारों में नाम प्रकाशित होने के बाद मृतक के परिजनों ने जब इस बात का खुलासा किया तो भाजपा पदाधिकारी लीपापोती में जुट गए। जिलाध्यक्ष अब इसे गलती तो बता रहे हैं, उस लीपापोती की कवायद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें माटकी निवासी छवि लाल त्यागी को जिला कार्यकारिणी में सदस्य घोषित कर दिया गया। अखबारों में समाचार प्रकाशित होने के बाद उनके परिजनों ने बताया कि उनकी मृत्यु करीब नौ महीने पहले हो चुकी है। ऐसे में उनका नाम कैसे शामिल किया गया। 

इस बात का खुलासा और भाजपा पदाधिकारियों के लापरवाही की पोल खुलने के बाद अब जिलाध्यक्ष पूरे मामले की लीपापोती में जुट गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि कार्यकारिणी की सूचना क्षेत्रीय और प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई होगी।


इस मामले में जिलाध्यक्ष ने पहले कहा कि अमित त्यागी की जगह गलती से छविलाल त्यागी लिखा गया। हालांकि थोड़ी देर बात उन्होंने अमित त्यागी के नाम से उन्होंने इनकार कर दिया। मगर, भाजपा की सूची में इस बड़ी गलती की पूरे जिले में चर्चा है। उधर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि यह गलती हो गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed