फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ...everyone is ready with lots of dry fruits, tilbri, pickle and basundi

Saharanpur News: ...बहु मेवा तिलबरी अचारी बासौंधी लीये सब ठाड़ी

Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
...everyone is ready with lots of dry fruits, tilbri, pickle and basundi
सुभाष नगर में लोहड़ी मनाते सिख परिवार
देवबंद। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी उत्सव में 13वें दिन ठाकुरजी को गाजर का हलवा और रसगुल्लों का भोग लगाया गया। इस दौरान प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन


सोमवार को खिचड़ी उत्सव में अमरीश आर्य (मेरठ वाले) और सुल्ताना हलवाई की ओर से भोग सेवा की गई। सुबह के समय ठाकुरजी का शृंगार दर्शन, छदम भेष के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ठाकुरजी को शीत से बचाने के लिए अंगीठी की व्यवस्था भी की गई। प्रस्तुत पदावलियों में बहु मेवा तिलबरी अचारी बासौंधी लीये सब ठाड़ी, रूप रसासव माते दोऊ श्री राधा वल्लभ जेवत खिचरी और फरगुल सुरंग रजाई ओढ़े कनक अंगीठी अगरसत सचरी आदि का गायन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि खिचड़ी उत्सव में प्रत्येक दिन अलग-अलग जनपदों से आने वाले भक्तजन भोग सेवा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को पतंग में बैठाकर श्रद्धालुओं को हलवा, पूड़ी और जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर तरुण गर्ग, प्रमोद वर्मा, रजत वर्मा, योगेंद्र गोयल, दीपक टंडन, महेश गिरधर, विकास गर्ग, अमित कंसल, प्रदीप गोयल, शुभम गर्ग व कुलदीप सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed