{"_id":"61b244efa5269758d044d08f","slug":"equip-all-schools-with-necessary-facilities-dm-saharanpur-news-mrt5683493184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी विद्यालयों को आवश्यक सुविधाओं से लैस करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी विद्यालयों को आवश्यक सुविधाओं से लैस करें: डीएम
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि विभागाध्यक्ष माहवार प्रगति की फीडिंग केवल बाबुओं पर न छोडे़ें। पोर्टल पर फीडिंग को समय समय स्वयं चेक करें। अगली बैठक में अधिकारियों से फीडिंग के बारे में पूरी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी विद्यालयों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। कुपोषित बच्चों वाले परिवारों को दुधारू गाय देने के कार्य में तेजी लायी जाए।
जिलाधिकारी ने विकास भवन सभागार में लाभार्थीपरक सामाजिक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा की। कहा, जिला पूर्ति अधिकारी रिक्त दुकानों के व्यवस्थापन में शीघ्रता करेें। कोई भी विभाग पेंशन से संबंधित पत्रावलियों में अनावश्यक देरी न करे। उन्होंने पंचायत भवनों, सामुदायिक शौचालयों और आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बिजली के गलत बिलों और मीटर की कमी में तत्काल सुधार लाया जाए। स्वरोजगार से संबंधित ऋण वितरण की फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
इस दौरान सीडीओ विजय कुमार, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, परियोजना निदेशक देवेंद्र प्रताप, उपायुक्त स्वत: रोजगार अरुण कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमित कुमार सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।