{"_id":"62e2d684de061d1f3f594cf9","slug":"enthusiasm-among-women-about-teej-market-buzzes-saharanpur-news-mrt5988809142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज को लेकर महिलाओं में उत्साह, बाजार गुलजार
विज्ञापन
सहारनपुर के शहीदगंज बाजार में खरीदती महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाओं और नवविवाहिताओं में उत्साह है। महिलाएं बाजारों में खरीदारी कर रही हैं। मेहंदी लगवाने के साथ शृंगार का सामान भी खरीद रही हैं। रविवार 31 जुलाई को तीज के दिन घरों के आंगन, बागों और पार्कों में महिलाएं सखियों संग झूला झूलकर पर्व मनाएंगी। इसके साथ ही मां-पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाएगी।
महानगर में बृहस्पतिवार को नया बाजार, नेहरू मार्केट, नखासा बाजार, कोर्ट रोड, हकीकत नगर, नुमाइश कैंप, सराफा बाजार, शहीद गंज बाजार और रायवाला बाजार, कोर्ट रोड पर विवाहिताएं खरीदारी करते नजर आई। महिलाओं ने सूट, कैटवॉक और सूती साड़ियां ज्यादा पसंद की। मेहंदी लगवाने के साथ ही महिलाओं ने शृंगार का सामान भी खरीदा है। कोर्ट रोड के साड़ी कारोबारी राजेश ग्रोवर ने बताया कि तीज को लेकर खरीदारी इस बार अच्छी हो रही है। विवाहिताओं ने सूती और कैटवॉक साड़ी को ज्यादा पसंद किया है, जिसकी कीमत 800 से 1500 रुपये तक है। वहीं, नया बाजार में मेहंदी का स्टाल लगाने वाले सोनू आर्य ने बताया कि महिलाओं ने अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग कराई है। ज्यादातर महिलाएं तीज पर्व से एक दिन पहले ही मेहंदी लगवाती है। फिर कुछ ही महिलाएं मेहंदी लगवाने आ रही हैं।
मिष्ठान और सराफा कारोबार में इजाफा
हलवाई हट्टे के मिठाई कारोबारी सुनील अरोड़ा और गोविंदनगर के कारोबारी प्रशांत सैनी का कहना है तीज पर खास मिठाई घेवर होती है। अलग-अलग तरह के घेवर तैयार किए जा रहे हैं। कोई मावे वाला घेवर पसंद करता है तो बिना मावे का। इसके अलावा ड्राई फ्रूट वाले घेवर की मांग ज्यादा है। 250 से लेकर 550 रुपये प्रति किलो तक का भाव है। कोर्ट रोड के सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल का कहना है कि तीज पर सराफा कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। महिलाएं जेवरात पसंद करने आ रही है। पहले के मुकाबले खरीदारी भी बढ़ी है।
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति का प्रतीक है तीज पर्व
श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज और श्री बालाजी धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज का कहना है कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इन दिनों धरती-हरी भरी हो जाती है। यह पर्व भगवान शिव और मां पार्वती से जुड़ा है। तीज, रौनक, बहार और खुशियों के प्रतीक का पर्व है।

सहारनपुर के नक्खासा बाजार में चुड़िया खरीदती महिला- फोटो : SAHARANPUR

मिठाई की दुकानो सजा घेवर- फोटो : SAHARANPUR