फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ensure action on illegal colonies and buildings: Mandalayukta

अवैध कॉलोनियों और भवनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त

Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ensure action on illegal colonies and buildings: Mandalayukta
कैंप कार्यालय पर बैठक में दिशा निर्देश देते मंडलायुक्त - फोटो : SAHARANPUR
अवैध कॉलोनियों और भवनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने सुनियोजित तरीके से शहर का विकास करने के निर्देश सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए, साथ ही आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृत करने में दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण एवं सील लगाने की कार्रवाई की पत्रावलियां सुरक्षित रखने की भी बात कही। वह बुधवार को विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानचित्रों को निर्धारित समय सीमा के अंदर स्वीकृत किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्राधिकरण की आय के स्त्रोत बढ़ाए जाने की दिशा में कार्य करने के भी निर्देश दिए। बिना किसी औचित्य के कोई भी पत्रावली किसी भी पटल पर रोक कर नहीं रखी जाए। अनधिकृत रूप से निर्मित भवनों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर मामले लंबित नहीं रखने, सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने को भी कहा। प्राधिकरण द्वारा कितनी अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गई हैं और कितने अवैध निर्माण सील किए गए हैं। इसका रिकार्ड फोटो और वीडियोग्राफी सहित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की नसीहत दी। शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी छुट्टी पर जाता है तो वह अपने प्रभारी को जिम्मेदारी सौंप कर जाए। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार मिश्रा, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed